फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: राजपुरा-चंडीगढ़ हाइवे पर दंपती से रुपये से भरा बैग लूट ले गए बदमाश

Thu, 05 Sep 2024 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

बेटी की शादी के लिए बैंक से 10 लाख रुपये कैश निकालकर जा रहे दंपती से बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। घटना वीरवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा में दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट हुई है। यहां लुटेरे लाखों रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। वीरवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दंपती से 10 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए। दंपती राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर स्थित बैंक से करीब 10 लाख रुपये की नकदी निकलवाने के बाद बाइक पर जा रहा था, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका बैग छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दंपती ने बेटी की शादी को लेकर बैंक से रुपये निकलवाए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।

सूत्रों के अनुसार गांव ननहेड़ा निवासी धर्म सिंह व सुखविंद्र कौर की बेटी की कुछ सप्ताह बाद शादी है। शादी पर होने वाले खर्च को लेकर दंपती दोपहर को राजपुरा चंडीगढ़ रोड पर कैलीबर मार्केट में स्थित केनरा बैंक पैसे निकलवाने पहुंचे थे। बैंक से सुखविंद्र कौर ने अपने खाते से 7 लाख जबकि धर्म सिंह ने अपने खाते से 3 लाख की रकम निकलवाई थी। करीब सवा तीन बजे तक करीब 10 लाख की रकम निकलवाने के बाद दंपती बाइक पर राजपुरा पटियाला रोड पर जा रहे थे। इस दौरान दंपती ने 10 लाख रुपये की नकदी को बैग में डालकर बाइक की टंकी के पास रख दिया। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दंपती फव्वारा चौक के नजदीक पहुंचे थे कि इससे पहले कि कुछ समझ पाते पीछे से आने वाले दो बाइक सवार झपटमार 10 लाख की नकदी वाला बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद दंपती की तरफ से शोर मचाते हुए थोड़ी दूरी तक पीछा भी किया गया, लेकिन भोगला रोड के नजदीक बाइक को तेजी से भगाकर ले जाने में सफल हो गए।

बताया जाता है कि छीने गए पैसों वाले बैग में सोने के कंगन भी थे। दिनदहाड़े नकदी वाला बैग छीनने की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी भी बिना देरी घटनास्थल पर पहुंचे ओर झपटमारों को पकड़ने के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बैंक से 10 लाख की नकदी निकलवाने के बाद ही झपटमारों ने पीछा करना शुरू कर दिया होगा और थोड़ी दूरी पर जाकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस संबंधी फोन से संपर्क करने पर सिटी थाना के एसएचओ बलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें