फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में लगा मोदी टी-स्टाल

Thu, 23 Jan 2014 09:50 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बत्ती चौक में वीरवार को अकाली दल व्यापार सेल के अध्यक्ष हैप्पी गोयल के नेतृत्व में मोदी टी-स्टाल लगाकर लोगों को मुफ्त चाय पिलाई गई और केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब के साथ किए जा रहे सौतेली मां जैसे व्यवहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन



मोदी टी-स्टॉल का मुहूर्त करने राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा विशेष तौर पर पहुंचे, जिन्होंने टी-स्टॉल पर चाय पीकर इस प्रदर्शन की शुरुआत की। इसके अलावा व्यापार सेल के सदस्यों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कुछ समय के लिए धरना भी लगाया।


इस मौके पर सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि केंद्र सरकार रोज पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा सलूक कर रही है। पंजाब और यहां के व्यापार को तबाह करने के लिए नित नई योजनाएं बना रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के बारे में कांग्रेसियों का यह कहना कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है, इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस केवल अमीरों की पार्टी है। आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर इसका जवाब देना है।
विज्ञापन




इस मौके पर हर्शप्रीत सिंह बराड़, अमनवीर सिंह चैरी, विजय साहनी, कुलवंत सिंह, रिपुदमन सिंह, इकबालजीत सिंह पूनिया, अमू नत, विजय कटारिया, महिपाल जैन, राजेश गोयल, संजय शर्मा, दिनेश गोयल, बब्बी समाना, जतिंदर गर्ग, हैप्पी ठेकेदार, विशाल गर्ग, हरप्रीत सिंह ढींढसा, सुरेश कतियाल, धर्मेन्द्र बामा, हनी खेड़ा, अभय गोयल, ममित गोयल, जौली मेहरा, मुकेश कुमार, रिंकू गर्ग, ओंकार नाथ, जोनी आहुजा, रमनीश गुप्ता, डॉ. हरी ओम जिंदल, राजेश थरेजा, भाजपा के प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा, दीपक जिंदल, राजबीर सिंह और बबली शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें