फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: 14 जिलों में बरसात, पटियाला में सबसे ज्यादा 84.8 एमएम बारिश, जानिए अगले पांच दिन का मौसम

Wed, 04 Sep 2024 09:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में बुधवार को अधिकांश जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा पटियाला में 84.8 एमएम पानी बरसा। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
पंजाब में बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर की शुरुआत में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। सितंबर मानसून सीजन का आखिरी माह भी है। ऐसे में पंजाब अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। पंजाब में बुधवार को 14 जिलों में तेज बारिश हुई। सबसे अधिक पटियाला में 84.8 एमएम की बारिश हुई, वहीं लुधियाना में 34.4, बठिंडा में 32.6, अमृतसर में 1.7 एमएम, गुरदासपुर में 35.2, एसबीएस नगर में 61.2, फरीदकोट में 41.0, फतेहगढ़ साहिब में 67.0, फाजिल्का में 24.5, फिरोजपुर में 45.0, मोगा में 19.0, मोहाली में 6.5, रोपड़ में 5.5, रूपनगर में 1.5 एमएम की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन


बारिश के चलते तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.6 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में पंजाब में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

पंजाब के न्यूनतम तापमान में बुधवार को 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 22.2 डिग्री का न्यूनतम पारा संगरूर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, लुधियाना का 31.8 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 30.0 (सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे), बठिंडा का 34.0 (सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 31.0, गुरदासपुर का 34.0, एसबीएस नगर का 31.3, फिरोजपुर का 32.6, मोगा का 32.6, जालंधर का 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.2, लुधियाना का 24.3, पटियाला का 23.6 (सामान्य से 1.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 24.3, बठिंडा का 25.5, गुरदासपुर का 23.0, फरीदकोट का 25.1, जालंधर का 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें