पंजाब कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और कांग्रेस एससी सेल की नेशनल कॉर्डिनेटर टीना चौधरी और शिवसेना यूबीटी प्रदेश अध्यक्ष जोगराज शर्मा ने घटना की निंदा की है। दोनों नेताओं ने कहा कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की जाएगी।
पठानकोट में एक शख्स के कुत्ते के पिल्ले को बुरी तरह पीट कर मार डालने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने से लोगों में रोष है। यह वीडियो पठानकोट के ढाकी क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक व्यक्ति ने लाठी से कुत्ते के पिल्ले को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और कांग्रेस एससी सेल की नेशनल कॉर्डिनेटर टीना चौधरी और शिवसेना यूबीटी प्रदेश अध्यक्ष जोगराज शर्मा ने घटना की निंदा की है। दोनों नेताओं ने कहा कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह की बेरहमी करने से पहले कई बार सोचे।
जोगराज शर्मा ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जा सकती।