सिर्फ 24 साल के अभिषेक सक्सेना को पंजाबी सिनेमा का यंगेस्ट फिल्म डायरेक्टर कहा जा सकता है। उनकी फिल्म ‘पटियाला ड्रीम्स’ 10 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है और वह इन दिनों स्टार कास्ट के साथ प्रमोशनल टूर पर हैं।
शनिवार को लुधियाना पहुंचे अभिषेक ने कहा कि पूरी यूनिट में वह ही सबसे छोटे हैं और उन्हें ही सबको डायरेक्ट करना था। लेकिन सभी के सहयोग से फिल्म पूरी भी हो गई और अब दर्शकों तक पहुंचने ही वाली है। अभिषेक को हालांकि अपने काम पर तसल्ली है, लेकिन असली आंकलन दर्शक ही करेंगे।
फिल्म के लीड एक्टर में सरवर आहूजा, मदालसा शर्मा, सरदार सोही, अमृत पाल सिंह और मनिंदर वैली शामिल हैं। इस फिल्म से होने वाले प्रॉफिट का कुछ हिस्सा ‘रोको कैंसर’ नाम की संस्था को कैंसर मशीनें खरीदने के लिए दिया जाएगा।
इस मौके पर मदालसा ने कहा कि शूटिंग करते वक्त उन्हें लगा जैसे एक ही घर के लोग पिकनिक पर मौज-मस्ती करने निकले हैं। फिल्म के संगीत को भी लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।