पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग की ओर से आयोजित छठी आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तलवारबाजी (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के तीसरे दिन शनिवार को व्यक्तिगत मुकाबले हुए। इनमें मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी के तलवारबाजों ने छह मैडल जीतने का गौरव हासिल किया।
इस मौके पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राजकुमार शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर डॉ., गुरदीप कौर और महिंदरपाल कौर मौजूद रहे। सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हासिल किया। डायरेक्टर डॉ. राजकुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
शनिवार को हुए महिलाओं के व्यक्तिगत मुकाबलों में कन्नूर यूनिवर्सिटी की स्टैफिथा चलिल ने गोल्ड, इसी यूनिवर्सिटी की दिलना ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी की बेबी वर्मा और शम्मी प्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। सैबर व्यक्तिगत मुकाबलों में कन्नूर यूनिवर्सिटी की सीए भवानी देवी ने गोल्ड, पंजाबी यूनिवर्सिटी की कोमलप्रीत शुक्ला व कंवलजीत कौर ने क्रमवार सिल्वर और कांस्य पदक जीता।
पुरुषों के फायल व्यक्तिगत मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी के कविश बावा ने गोल्ड, भारतीदासन यूनिवर्सिटी त्रिरूचिरापल्ली की थिंकारा आनंद एस ने सिल्वर और पंजाबी यूनिवर्सिटी के अजंकिया दूधारे और जम्मू यूनिवर्सिटी के दुष्यंत ने कांस्य पदक हासिल किया।