पंजाब सरकार ने कोविड-19 का पालन करते हुए दो अगस्त से राज्य में सभी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने राज्य में लागू विभिन्न कोविड-19 प्रतिबंधों को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया है। वहीं बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बटालियन 103 के जवानों ने 30 जुलाई की रात को भारत सीमा में घुसपैठ करते समय दो पाक घुसपैठिए मार गिराए। पढ़ें अन्य खबरें...
पंजाब: दो अगस्त से सभी कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल, दस अगस्त तक बढ़े कोविड प्रतिबंध
पंजाब सरकार ने कोविड-19 का पालन करते हुए दो अगस्त से राज्य में सभी स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने राज्य में लागू विभिन्न कोविड-19 प्रतिबंधों को 10 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि सरकार ने 20 जुलाई तक राज्य में जिन प्रतिबंधों और छूटों को प्रभावी रखा था, उन्हें 10 अगस्त तक प्रभावी माना जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
दुखद: चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट मान कौर का निधन, गॉल ब्लैडर के कैंसर से थीं पीड़ित
चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट मान कौर (105) का शनिवार दोपहर एक बजे निधन हो गया। मान कौर पिछले 3 महीने से गॉल ब्लैडर के कैंसर से जूझ रही थीं। दो हफ्तों से डेराबस्सी के शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे गुरुदेव सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: घुसपैठ का प्रयास कर रहे दो पाकिस्तानी ढेर, सीमा सुरक्षा बल ने की कार्रवाई
बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर में तैनात बटालियन 103 के जवानों ने 30 जुलाई की रात को भारत सीमा में घुसपैठ करते समय दो पाक घुसपैठिए मार गिराए। ये पाक घुसपैठिए भारत-पाक की जीरो लाइन पर लगे बॉर्डर पिलर नंबर 129/13 और 129/14 के बीच में से भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर के इलाका अमरकोट में हुई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हैवानियत की हद पार: 11 साल तक युवती से दुष्कर्म, अब दुबई बेचने की थी तैयारी, 14 की उम्र से झेला ये नर्क
एक युवती से 11 साल तक दुष्कर्म होता रहा। पहले तो डर के कारण वह बर्दाश्त करती रही लेकिन अब आरोपियों ने उसे दुबई बेचने की तैयारी कर डाली थी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, जिनकी पहचान कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह, हरदीप कौर, मनप्रीत कौर सभी निवासी गांव भोकड़ा गोनियाना मंडी जिला बठिंडा के रूप में हुई है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब: जेल से वीडियो किया वायरल, लगाए कई आरोप, अधीक्षक बोले- हमारे यहां नहीं है ये कैदी
माडर्न जेल कपूरथला के अंदर चल रहे मोबाइल नेक्सस का एक कैदी ने लाइव होकर खुलासा किया है। इसके बाद जेल प्रशासन पूरी तरह से हिल गया है। कैदी ने सरेआम वीडियो में जेल अधीक्षक, जेल उप अधीक्षक और चक्कर हवलदार पर जबरन मोबाइल बेचने और धमकाने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं मोबाइल बिक्री के धंधे से होने वाली वसूली जेल मंत्री तक जाने का आरोप लगाया।
पढ़ें विस्तृत खबर...