पंजाब में दो सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। गुरदासपुर के गांव खोखर के नजदीक आल्टो कार एवं टिप्पर में टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं मोगा में थाना धर्मकोट के अंतर्गत गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी के कारण दो कारों में टक्कर हो गई, जिसमें एक कार सवार दो बहनों और उनकी एक पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
पंजाब में बिजली संकट: नवजोत सिद्धू ने उठाए कटौती पर सवाल, सिलसिलेवार ट्वीट से रखी पूरी बात
पंजाब में भीषण गरमी और धान सीजन के कारण पैदा हुए बिजली संकट पर विधायक नवजोत सिद्धू ने शुक्रवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर सवाल उठाए। उन्होंने बिजली की लागत, कटौती, बिजली खरीद समझौतों की सच्चाई और पंजाब के लोगों को मुफ्त और 24 घंटे बिजली कैसे दें, इस पर अपनी बात रखी।
पढ़ें पूरी खबर...
गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा: टिप्पर से टकराई आल्टो कार, पांच की मौत, चार मृतक एक ही परिवार के
गुरदासपुर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित गांव खोखर के नजदीक गुरुवार देर शाम आल्टो कार एवं टिप्पर में हुई टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक चार साल का बच्चा शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में बिजली संकट: सरकार के खिलाफ गरजे अकाली
पंजाब में बिजली संकट के विरोध में शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल बादल के नेताओं एवं वर्करों की ओर से पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए गए। बठिंडा के सिरकी बाजार में स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय समीप धरना लगाकर अकालियों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस की कलह: डिप्टी सीएम का पद ठुकराने वाले सिद्धू को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, इन दो पदों पर जताई सहमति
पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान का हल निकालने में जुटे पार्टी हाईकमान ने आखिरकार विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला कर लिया है। यह संकेत पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
मोगा में दर्दनाक हादसा: नकोदर जा रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, तालाब में डूबने से बच्ची समेत तीन की मौत
थाना धर्मकोट के अंतर्गत गुरुवार सुबह गलत साइड से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी के कारण दो कारों में टक्कर हो गई, जिसमें एक कार सवार दो बहनों और उनकी एक पांच वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसमें करीब चार अन्य लोग घायल हो गए।
पढ़ें पूरी खबर...