फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जंगली जानवर दिखने से दहशत, जंगलात विभाग पकड़ने में जुटा

सार

कुछ दिन पूर्व भी गांव हरपालपुर के अलावा उक्त गांव में ऐसा जानवर दिखाई दिया, इसलिए आसपास के निवासी रात को घरों से निकलने को कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
लगाया गया पिंजरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के राजपुरा क्षेत्र के गांव खानपुर रेलू में सुबह-सुबह घर की दीवार पर जंगली जानवर दिखाई दिया, बताया जा रहा है कि जानवर चीते जैसा था। वो दीवार से छलांग लगाकर भाग गया। खबर फैलते ही आसपास रहने वाले लोगों में डर व दहशत का माहौल है। इतना ही नहीं मामले की खबर मिलने पर जंगलात विभाग के अधिकारी पिंजरा लेकर पहुंच गए ताकि जानवर को काबू किया जा सके।

विज्ञापन


गांव खानपुर रेलू निवासी सकीरत सिंह शनिवार सुबह उठा था, जिसने देखा कि घर की दीवार पर चीते जैसा जानवर बैठा है, जिसने परिवार वालों को बताया। गनीमत यह रही है कि जानवर छलांग लगाकर खेतों से होता हुआ जंगलनुमा एरिया की तरफ भाग गया। थोड़ी देर में ये दिखाई देने की खबर एरिया में फैल गई, क्योंकि किसान समय-समय पर खेतों में काम करने जाते रहते हैं।

मामले की खबर जंगलात विभाग के अधिकारियों तक पहुंचने पर अधिकारी घटनास्थल से जानकारी जुटाने के साथ निरीक्षण भी किया। इसके बाद जंगलात विभाग के अधिकारी गांव में एक पिंजरा लेकर पहुंचे जिसकी मदद से रात को जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें