पंजाब के कोटकपूरा में स्थानीय प्रताप सिंह नगर के रहने वाले व डीएवी पब्लिक स्कूल के डीपीई गुरचरण सिंह की 21 वर्षीय इकलौते बेटे कर्मवीर सिंह की कनाडा में मौत हो गई। नौजवान निमोनिया के चलते पिछले कुछ दिनों से बीमार था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद कोटकपूरा से विधायक व पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और उसके शव को भारत लाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिवार के अनुसार कर्मवीर सिंह लगभग डेढ़ वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था जहां वह इन दिनों विनिपैग में रह रहा था।
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करके नौजवान का शव भारत लाने के लिए प्रयास करने की हिदायतें दीं और परिवार को भी हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया।