बठिंडा में राष्ट्रीय ध्वज में आग लगाने की पुलिस को सूचना मिली है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह का कहना है कि कल रात हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज को आग लगा दी है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और हमने कैंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हमने अपनी टीमें गठित कर दी हैं। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है। हम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी सहित सभी एंग्लस पर अपराधी की तलाश कर रहे हैं। उम्मीद है, हम जल्द ही अपराधी का पता लगा लेंगे।