दुकानदारों पर दर्ज हुए केस
इन्हीं हालातों को देखते हुए पंजाब सरकार ने ज़ीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया है। कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा गांव-गांव में जाकर की गई सख़्त जांच के बाद कई दुकानदारों पर केस दर्ज किए गए और लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि रोज़ाना छापेमारी और गुप्त निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कालाबाज़ारी करने वालों को बिल्कुल भी मौका न मिल सके।
इन तेज़ कार्रवाइयों और सख़्त रवैये की वजह से आम जनता में भरोसा बढ़ा है। लोग कह रहे हैं कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने बिना देर किए कालाबाज़ारी पर इतनी सख़्ती दिखाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी टीम को इस बात के लिए सराहा जा रहा है कि उन्होंने सिर्फ़ चेतावनी तक सीमित न रहते हुए तुरंत कार्रवाई की और राहत शिविरों तक सस्ती दरों पर सामान पहुंचाने की व्यवस्था की। इसका स्पष्ट संदेश गया है कि मान सरकार आम आदमी की सरकार है जो न सिर्फ़ सुनती है बल्कि लोगों की तकलीफ़ों को दूर करने के लिए मौके पर जाकर काम करती है।
ये भी पढ़ें: Jalandhar: जबरन वसूली मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए