फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 108 कैदियों को अग्रिम रिहाई: मंत्री बोले- अच्छे आचरण वाले कैदियों को पुनर्वास का मौका

Thu, 07 Aug 2025 10:16 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

 पंजाब सरकार ने एक साल की अवधि के दौरान उम्रकैद की सजा भुगत रहे अच्छे आचरण के धारक 108 कैदियों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उन्हें अग्रिम रिहा करने की पहल की है।
विज्ञापन
लालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब के जेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पंजाब सरकार ने एक साल की अवधि के दौरान उम्रकैद की सजा भुगत रहे अच्छे आचरण के धारक 108 कैदियों के प्रति हमदर्दी जताते हुए उन्हें अग्रिम रिहा करने की पहल की है। यह कदम अच्छे आचरण वाले कैदियों को पुनर्वास का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन


जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि राज्य सरकार ने न्याय और पुनर्वास के प्रति अपनी वचनबद्धता को दर्शाते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। पंजाब की विभिन्न जेलों में अपनी उम्रकैद की सजा भुगत रहे अच्छे आचरण वाले 108 कैदियों को पिछले एक साल की अवधि के दौरान रिहा किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें