फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Chunav 2022: दुष्कर्म और हत्या के आरोपी भी लड़ रहे चुनाव, जानिए किस पार्टी ने कितने दागियों को टिकट दिया?

Sun, 20 Feb 2022 07:49 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहे हैं। इस बार कुल 1304 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। सबसे ज्यादा लुधियाना की 14 सीटों पर 175, अमृतसर की 11 सीटों पर 117 और पटियाला की आठ सीटों पर 103 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चुनाव लड़ रहे 1304 में से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। इनमें 218 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 68% उम्मीदवार दागी हैं। दागियों को टिकट देने में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी के 50% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी और चौथे पर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) है। भाजपा के 38% और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के 29% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस सूची में पांचवे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी और छठवें पर कांग्रेस है। बसपा ने 15% और कांग्रेस ने 14% दागियों को टिकट दिया है।   

2017 के मुकाबले बढ़ गए आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी

पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
वर्ष आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी
2017 9%
2022 25%

दो रेप के आरोपी, चार हत्या के
  • 15 प्रत्याशियों पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार से जुड़े आरोप लगे हैं। 
  • दो प्रत्याशियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। इनमें लुधियाना के आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह और लुधियाना साउथ से इसी पार्टी के प्रत्याशी बलविंदर सिंह का नाम शामिल है।
  • चार प्रत्याशियों पर हत्या के आरोप हैं। चुनाव लड़ रहे 33 प्रत्याशियों ने बताया कि उनपर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है।
  • 57 सीटें ऐसी हैं, जो संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र की सूची में है। मतलब यहां चुनाव लड़ रहे तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इन चार प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा मुकदमे

1. सिमरजीत सिंह : लुधियाना के आत्मनगर सीट से लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सिमरजीत सिंह पर सबसे ज्यादा 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 44 अलग-अलग धाराओं में ये मामले दर्ज हैं। सिमरजीत पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप भी हैं। 

2. शीतल अंगुरल : जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुरल पर नौ मामले चल रहे हैं। सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशियों की सूची में शीतल दूसरे नंबर पर हैं। इनके ऊपर हत्या के प्रयास, अपहरण, आगजनी जैसे आरोप लगे हैं। 

3. सुखबीर सिंह बादल : शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल पर कुल सात मामले दर्ज हैं। 27 अलग-अलग धाराओं में दर्ज इन मामलों में 10 गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। सुखबीर सिंह पर चोरी, धोखाधड़ी, कोर्ट के ऑर्डर में फर्जीवाड़ा करने जैसे आरोप लगे हैं। 

3. वरदेव सिंह : फिरोजपुर के गुरु हर साही सीट से चुनाव लड़ रहे वरदेव सिंह भी दागी प्रत्याशियों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। वरदेव के ऊपर कुल सात मुकदमे हैं। हत्या के प्रयास, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें