फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: आठ साल के बच्चे से मोबाइल टूटा, घर से डांट के डर से लगाया फंदा, मौत

Tue, 07 May 2024 11:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बच्चे का शव वाटर बॉक्स के कमरे में लटका मिला। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में मोबाइल टूटने पर डांट न पड़े, इसी डर के चलते चौथी कक्षा के आठ वर्षीय बच्चे ने वाटर बाॅक्स के कमरे में पाइप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चे का लटका हुआ शव गुरुहरसहाए से सटे गांव विरक खुर्द करकांदी से मिला है। बच्चे की पहचान अराइयां वाला निवासी कर्ण के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


गुरुहरसहाए के डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि उन्हें गांव विरक खुर्द करकांदी स्थित वाटर बॉक्स के कमरे में बच्चे का शव मिला। आशंका जताई जा रही थी कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव यहां लटका दिया है, लेकिन बच्चा भी गांव विरक खुर्द करकांदी का नहीं था। बच्चे की पहचान के लिए पुलिस व लोगों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तब पता चला कि बच्चा गांव अराइयां वाला का रहने वाला है और उसका नाम कर्ण है।

डीएसपी ने बताया कि जब बच्चे के अभिभावकों से बातचीत की तो पता चला कि बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता है। बच्चे से मोबाइल टूट गया था। बच्चा भयभीत हो गया था कि उसे घर से बहुत डांट पड़ेगी। इसी के चलते बच्चा गांव विरक खुर्द करकांदी पहुंचा और वाटर बॉक्स के कमरे में लगे पाइप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें