फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: होशियारपुर में दो गुटों में झड़प, गोली चलने की आशंका से दहशत; रोड रेज में बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 07 Nov 2025 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, होशियारपुर

सार

झगड़े के दौरान गोली चलने की भी बात कही जा रही है, जिसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने अब तक गोली चलने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नारायण नगर इलाके में देर शाम उस समय अफरा-तफरी और दहशत फैल गई जब दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। झगड़े के दौरान गोली चलने की भी बात कही जा रही है, जिसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने अब तक गोली चलने की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाद जंगली ग्रुप और राणा ग्रुप के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है और इससे पहले भी कई बार टकराव हो चुका है।

जानकारी के मुताबिक पुराने केस में दोनों पक्षों की अदालत में पेशी थी, जहां बहस के दौरान झगड़ा हो गया। पेशी से लौटने के बाद शाम करीब साढ़े पाँच बजे एक पक्ष ने नारायण नगर में दूसरे पक्ष की कार को घेर लिया और हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें सफारी वाहन से कुछ युवक उतरकर पहले से खड़ी कार पर हमला करते दिख रहे हैं। हमला होते ही कार चालक ने वाहन को तेजी से भगाया और सूरज नगर पुरानी बसी की ओर भाग निकला।
विज्ञापन


हमलावरों ने पीछा करते हुए उनकी गाड़ी पर हमला जारी रखा। इस दौरान कार चालक ने बेकाबू होकर पहले सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टक्कर मारी और फिर बैंक कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान जीवन लता (उम्र लगभग 70 वर्ष) निवासी बैंक कॉलोनी के रूप में हुई है।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते उसमें सवार युवक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में मौजूद एक युवक को कथित तौर पर गोली लगी थी, जो पास ही कहीं छिप गया था। उसकी तलाश में पुलिस ने रातभर छापेमारी की।

घटना के बाद दोनों पक्षों की गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच कर थही थी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोनों गुटों से, संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें