फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव की तैयारियों पर भाजपा का मंथन

Tue, 24 Dec 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब भाजपा चुनाव प्रचार अभियान समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की जमीनी स्तर पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


समिति के प्रमुख बलराम जी दास टंडन ने बताया कि लोकसभा की संगठनात्मक, राजनीतिक रिपोर्ट और लोकसभा चुनाव की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि बैठक में 13 लोकसभा हलकों के इंचार्ज और सहायकों के अलावा हलके के इंचार्ज महामंत्री भी शामिल हुए।

बैठक में चुनाव प्रभारी, बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के साथ-साथ मंडल, जिला और लोकसभा हलकों में रैलियां करने की योजना बनाई गई।

चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बलराम जी दास टंडन ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए बचे कामों को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोकसभा हलकों में वर्ग स्तर पर रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है।

टंडन ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन राम लाल शक्ति केंद्र प्रमुख स्तर की तीन बैठकें अमृतसर, होशियारपुर और गुरदासपुर में लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें