फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पठानकोट-जम्मू-जालंधर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से आटो टकराया, 7 साल बच्चे की मौत

Tue, 23 Apr 2024 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

संबंधी स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस द्वारा मृतक बच्चे का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक बच्चे की मां समेत तीन गंभीर घायल हैं। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। मृतक बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट-जम्मू-जालंधर नेशनल हाईवे मलिकपुर ओवरब्रिज पर खराब खड़े रेत से भरे टिप्पर के पीछे एक ऑटो के अनियंत्रित होकर टकरा जाने से महिला व बच्चे सहित चार लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


जहां आरव 7 वर्षीय की मौत हो गई है। जबकि बच्चे की मां सहित बाकियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घायलों की पहचान महिला प्रिया पत्नी प्रवीण, ऑटो ड्राइवर अभिषेक व एक अन्य योगेश के रूप में हुई है। जिनका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

टिपर ड्राइवर सरवन सिंह निवासी कपूरथला का कहना है कि वे गत दिवस टिप्पर में रेत भरकर कपूरथला की तरफ जा रहा था कि अचानक उक्त ओवरब्रिज पर उनका टिप्पर खराब हो गया। उनकी ओर से टिप्पर की मुरम्मत का कार्य करवाया जा रहा था।
विज्ञापन


दूसरी तरफ ऑटो चालक सायं के समय पठानकोट से सवारियां लेकर मलिकपुर की तरफ जा रहा था और जैसे ही ऑटो चालक ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा तो वह अचानक से ऑटो नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर के पीछे से जा टकराया। जिसके चलते ऑटो में सवार महिला, बच्चे सहित स्वयं ऑटो ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें