फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी के आरोप में सैन्य कर्मी गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2014 10:39 PM IST
अमर उजाला अमृतसर/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर स्थित ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) ने बुधवार को छावनी क्षेत्र से एक सैन्य कर्मी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


 आरोपी की पहचान फरीदकोट निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह के रूप में हुई। वह फरीदकोट में ही मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में क्लर्क तैनात था। पता चला है कि आरोपी से फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का सेक्टर में भारतीय सेना की गतिविधियों के साथ संबंधित दस्तावेज, भारतीय सेना के सीमा के आसपास बनाए जा रहे बंकरों, सेना के विभिन्न वाहनों की तस्वीरें और उनके ऊपर लगाए गए निशानों, सेना की ओर से अपने सैनिकों को दी जाती सिखलाई और सीमा के आसपास सेना की ओर से बनाई जाती विभिन्न तरह की इमारतों की तस्वीरों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर को सूचना मिली थी कि एमईएस फरीदकोट के क्लर्क लवप्रीत सिंह ने पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ संपर्क बनाया हुआ है। वह फोन से भारतीय सेना से संबंधित अहम व गुप्त जानकारियों को पाकिस्तान भेज रहा है। सूचना मिलते ही सेंटर की एक टीम ने लवप्रीत सिंह के फोन कॉल की डिटेल समेत अन्य जानकारियों को जुटाया। जासूसी की पुष्टि होने पर बुधवार को उसे फरीदकोट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 एसएसपी वरिंद्रपाल सिंह ने बताया कि जेआईसी के अधिकारियों की टीम आरोपी जासूस को अपने साथ अमृतसर ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। कुछ वर्ष पहले भी फरीदकोट की एमईएस के दो कर्मियों को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें