तीन माह से वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने बुधवार को एसडीएम को मांगपत्र सौंपकर जल्द वेतन जारी करने की मांग की है।
मास्टर कैडर यूनियन ब्लॉक नंगल के अध्यक्ष मास्टर सोहन सिंह चाहल और महासचिव रविंद्र सिंह कथेड़ा ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है।
वहीं खजाना कार्यालय के क्लर्क ने बताया कि सभी स्कूलों में मौजूद शिक्षकों के वेतन के बिल पास हो चुके हैं लेकिन वित्त विभाग ने इसपर रोक लगाई है। वेतन न मिलने से शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
मास्टर केडर यूनियन ने 27 मार्च को अन्य शिक्षक वर्ग के साथ स्कूल समय के बाद खजाना कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने समूह शिक्षक वर्ग से आह्वान किया कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए स्कूल समय के बाद खजाना कार्यालय नंगल में पहुंचकर इस घेराव को समर्थन दें। इस मौके पर मास्टर नरिंद्र कुमार, राम पाल, मोहन कपूर, देव राज, निशा, ज्योति, किरण, हरजिंद्र कौर, स्नेह लता, नीलम बाली मौजूद थे।