कंगना की फिल्म इमरजेसी का विरोध करते सिख जत्थेबंदियों के सदस्य।
- फोटो : संवाद
सांसद कंगना रणौत की नई फिल्म इमरजेंसी का विरोध पंजाब में तेज हो गया है। बठिंडा में एक मॉल में फिल्म लगने की सूचना पर मंगलवार को सिख जत्थेबंदियों और निहंग सिंह विरोध करने पहुंच गए।
विरोध की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस समेत अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस फिल्म में सिखों को गलत पेश किया है, जिससे सिख कौम आहत हुई है। उन्होंने मांग की कि इस फिल्म को सरकार द्वारा बैन किया जाए।