भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो लक्ष्मी कांता चावला ने गुरु नगरी में शोर प्रदूषण को गंभीरता से लेने और इसके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर अमृतसर को एक पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि दो अक्तूबर को कमिश्नर अमृतसर ने सभी जिला वासियों को रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर का प्रयोग न करें, आवाज घर और मैरिज पैलेस के अंदर ही रहने की चेतावनी दी थीं।
लेकिन अफसोस है कि इन आदेशों का शहर पालन नहीं कर रहा है और पालन करवाने के लिए कोई प्रयास प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर आदेश लागू ही नहीं करवा सकते है, तो जारी क्यों किया गया।
प्रो. चावला ने कहा कि एक ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को आधार बनाकर जलियांवाला बाग मार्केट तोड़ दी गई। वहीं, उसी सुप्रीम कोर्ट के शोर मचाने संबंधी आदेशों की धज्जियां प्रशासन की नाक तले उड़ाई जा रही हैं।
उन्होंने पत्र में कमिश्नर से कहा कि पुलिस प्रशासन या तो जनता को बता दें कि यहां किसी का आदेश नहीं चलता है, या फिर पुलिस प्रशासन लाउड स्पीकर का दुुरुपयोग बंद करवाए।
यदि प्रशासन ऐसा करने में असफल हो रहा है तो हाथ खड़े कर दें कि वह कानून लागू नहीं करवा सकते है।