फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बिजली संकट: कंडी क्षेत्र में चार दिन से नहीं आ रही लाइट, गुस्साए लोगों ने सड़क पर बैठकर जताया रोष

Sat, 08 Aug 2026 10:11 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट

सार

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बिजली ना आने से पूरे इलाके के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
पठानकोट में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संंवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के कंडी क्षेत्र धार ब्लॉक के दुनेरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 4 दिनों से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। इससे गुस्साए लोगों ने दुनेरा के फंगोता चौक में सड़क जाम कर बिजली विभाग व सरकार के खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करके रोष प्रदर्शन कर रहे सुमेल दीन, कोमल शर्मा, बिटू पठानिया, अरविन्द महाजन, शांति भरमोरिया, रघु शर्मा, शुभम शर्मा, मंजीत सिंह, पिंकू संबियाल, उषा देवी, सुषमा देवी आदि ने बताया कि चार दिन से बिजली ना आने से पूरे इलाके के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कुछ समय के लिए बिजली आती है तो भी कम वोल्टेज में आती है। जिससे कोई भी काम पूरा नहीं हो पाता। बिजली ना होने से लोगों को पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ी है।  
विज्ञापन


बरसात के दिनों में बिजली संबंधी मुश्किल आने पर संबंधित विभाग को लोगों तक पानी की आपूर्ति करने के लिए डीजल जेनरेटर का प्रबंध करना चाहिए। बिजली संबंधी काम करने वाले दुकानदार काफी परेशनी झेल रहे है। बरसात का मौसम होने और रात भर बिजली ना होने से जहरीले कीड़ों का भी डर लगा रहता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का पूर्ण हल नहीं किया गया तो वे पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। 
विज्ञापन


वहीं, कनिष्ठ अभियंता 33 केवी सब स्टेशन दुनेरा अमित कुमार के मुताबिक दुनेरा बिजली घर में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है और दुनेरा क्षेत्र के लोगों को 66 केवी सब स्टेशन धारकलां के भटवां फीडर से टेंपरेरी सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर पूरे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारु ढंग से शुरू कर दी जाएगी। इसी तरह हरियाल क्षेत्र में भी तीन दिनों से बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों ने रोष प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें