फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सर्विस रिवॉल्वर से CIA कर्मी को लगी गोली, हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Tue, 03 Jun 2025 10:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का

सार

पंजाब में एक सीआईए स्टाफ में तैनात एक पुलिस कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। यह गोली सर्विस रिवॉल्वर से लगी है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
CIA पुलिस कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का में सीआईए स्टाफ में तैनात पुलिस कर्मचारी सरप्रीत सिंह की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस की जांच

फाजिल्का के डीएसपी लवदीप सिंह गिल और एसएचओ लेखराज ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीआईए स्टाफ के कर्मचारी सरप्रीत सिंह को गोली लगी है। उसे तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने पुलिस कर्मचारी को घोषित कर दिया है। फिलहाल  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गोली सर्विस रिवॉल्वर से चली है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गोली किन परिस्थितियों में और किस कारण चली। डीएसपी और एसएचओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोपड़ में हादसा: गुरुद्वारा टिब्बी साहिब में भोग के दाैरान फटा एसी का कंप्रेसर, महिला की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें