फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अलर्ट: चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, रात में भी सर्च ऑपरेशन... सीपी और एसएसपी करेंगे कार्रवाई

Sun, 03 Aug 2025 04:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। सूबे में पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया ने सीपी, एसएसपी नियमित तौर पर अलग-अलग कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस-2025 के चलते पंजाब पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने राज्य भर में सुरक्षा बढ़ा दी है और आपराधिक और समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष पखवाड़ा मुहिम शुरू की है। डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों अनुसार सभी सीपी, एसएसपी को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा उपायों में विस्तार करने, गश्त बढ़ाने और रात के अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इन दो हफ्तों में सीपी, एसएसपी नियमित तौर पर अलग-अलग कार्रवाई करेंगे, जिसमें आतंकवाद, गैंगस्टर विरोधी कार्रवाई, जेलों की जांच, रणनीतिक स्थानों पर नाके लगाना, तलाशी अभियान चलाना आदि शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि सीपी, एसएसपी को संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर नजदीकी नजर रखने और किसी की तरफ से भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विशेष डीजीपी ने सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निगरानी और गश्त तेज करने के भी अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। 
विज्ञापन


सीपी, एसएसपी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस चौकियों की संख्या बढ़ाने और हर नाके पर अधिक से अधिक वाहनों की जांच यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस टीमों ने 154वें दिन नशे के विरुद्ध और खोज मुहिम (कासो) जारी रखते हुए शनिवार को 481 स्थानों पर चेकिंग की, जिससे राज्य भर में 80 एफआईआर दर्ज करने के बाद 107 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 154 दिनों के अंदर गिरफ्तार किए कुल नशा तस्करों की संख्या 24,325 हो गई है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे में से 13.9 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम और 34,820 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। 1300 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की और दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान 511 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 68 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज लेने के लिए राजी भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें