फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: भतीजे के लाखों रुपये हड़पने के लिए रचा लूट का ड्रामा... दोस्त के साथ मिलकर रची साजिश, ऐसे खुली पोल

Thu, 30 Jan 2025 06:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में भतीजे के चार लाख रुपये देख चाचा की नीयत बदल गई। चाचा ने पैसे हड़पने के लिए लूट का ड्रामा रच दिया और दोस्त के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के तहत पुलिस को झूठी शिकायत दी। पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र बीते शनिवार को कार सवार व्यक्ति से लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में चार लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तार के बाद जो खुलासा हुआ है उससे हर कोई हैरान है। क्योंकि शिकायतकर्ता के साथ लूट हुई ही नहीं थी। उसने लूट का ड्रामा रचा था। पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह शिकायतकर्ता का दोस्त है। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ही इस पूरी घटना का मास्टरमाइंट है। 

विज्ञापन


एसपीडी सरबजीत राय ने बताया कि लूट की घटना शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने भतीजे के चार लाख रुपये हड़पने की योजना बनाई थी और लूट का ड्रामा रच दिया। पुलिस ने उसके दोस्त संतोख सिंह उर्फ कुक्कू को काबू कर लिया है। आरोपी से 3 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि अभी लूट का ड्रामा रचने वाला गुरमीत सिंह फरार है उसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


बार-बार बयान बदल रहा था शिकायतकर्ता
ढिलवां क्षेत्र में 25 जनवरी को रइया के रहने वाले गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके साथ बाइक सवार तीन लुटेरों ने चार लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ढिलवां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि पीड़ित के शिकायतकर्ता बार-बार बयान बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस को उसपर ही शक था। 

दोस्त को दिए थे रुपये
एसपीडी सरबजीत राय ने बताया कि ढिलवां थाना पुलिस ने टेक्निकल टीम और ह्ययूमन इंटेलिजेंस टीम शिकायतकर्ता के दोस्त संतोख सिंह तक पहुंची तो सारी घटना का खुलासा हो गया। गुरमीत सिंह ने उसे 4 लाख रुपये देकर भेज दिया। फिर एक सोची समझी साजिश के तहत झूठी कहानी बनाकर पुलसि को शिकायत दी। 
विज्ञापन


ऐसे बनाई थी झूठी कहानी
पुलिस को गुरमीत सिंह ने पहले बयान दिया कि घटना वाले दिन वह अपनी कार में भतीजी राजवीर कौर को ढिलवां के डिप्स स्कूल में छोड़ने गया था। वहां से वह जालंधर गया था। जालंधर में उसने अपने भतीजे अमरजीत सिंह से चार लाख रुपये लिए थे। भतीजे ने 500-500 के नोटों की 8 गड्डिया (चार लाख रुपये) उसे दिए थे। इसके बाद वह वापस ढिलवां लौटा और वह एक रेहड़ी पर जूस पीने के लिए रुका था, तब उसने अपनी जैकेट में चार लाख रुपये कैश रखा था और लुटेरों ने जैकेट से रुपये निकाले। बाद में उसने कहा कि कैश गाड़ी के डेशबोर्ड में था और लुटेरों ने शीशा तोड़कर रुपये निकले और फरार हो गए। जिस स्थान पर उसने जूस पीने की बात कही थी, पुलिस ने वहां पूछताछ की। इसपर गुरमीत सिंह यह नहीं बता पाया कि उसने कौन सी रेहड़ी पर जूस पिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें