पटियाला। घर-घर रोजगार मुहिम के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लगातार रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत लगाए गए वर्चुअल रोजगार मेले में 24 मल्टीनेशनल कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें 37 नौजवानों को तीन लाख 50 हजार से लेकर 43 लाख रुपये तक के पैकेज ऑफर किए गए।
जिला रोजगार उत्पत्ति व कारोबार अफसर सिंपी सिंगला ने बताया कि वर्चुअल रोजगार मेले के दौरान संयम छाबड़ा, रोहन आहूजा और अंकित कौशिश की चयन एचसीएल में हुआ, जबकि बायजूस कंपनी में पंजाबी यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र करनदीप सिंह और करनवीर सिंह का चयन 10 लाख रुपये के सालाना पैकेज में किया गया। चुने गए युवाओं को रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और ट्रेनिंग विभाग की ओर से कराए गए वर्चुअल सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रशंसा पत्र दिया गया। इस मौके माइक्रोसॉफ्ट से सोनिया सहगल, एचसीएल कंपनी से आशीष भल्ला और बायजूस कंपनी से सचिन गिरधर मौजूद रहे।