फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा डेयरी प्रोजेक्टः जयइंदर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। गांव अबलोवाल में डेयरी प्रोजेक्ट का काम जनवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा। 22 एकड़ में तैयार हो रहे डेयरी प्रोजेक्ट का काम मौजूद समय में 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है। शेष कार्य 30 से 40 दिनों में पूरा हो जाएगा। निगम ने डेयरी संचालकों के लिए अलाटमेंट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यह जानकारी सीएम की बेटी जयइंदर कौर ने दी। वह बुधवार को गांव अबलोवाल में स्थापित किए जा रहे डेयरी प्रोजेक्ट का दौरा करने पहुंची थी। इस मौके पर मेयर संजीव शर्मा बिट्टू और निगम कमिश्नर पूनमदीप कौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर और निगम कमिश्नर ने बताया कि सर्वे के अनुसार निगम के अधिकार क्षेत्र में करीब छह हजार पशु हैं। इनमें से करीब तीन हजार से अधिक पशुओं को डेयरी प्रोजेक्ट वाले स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं तीन हजार पशुओं के लिए डेयरी संचालक पहले ही अपने स्तर पर शहर के बाहरी इलाकों में जमीन ले चुके हैं। इस डेयरी प्रोजेक्ट में 136 प्लाट होंगे। सीवरेज, वाटर सप्लाई, पार्क, वाउंडरी वॉल और सड़कें के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट में 5 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डेयरी शिफ्टिंग के बाद शहर में सीवरेज जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें