फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल मुआवजे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Oct 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गेहूं की बर्बाद हुई फसल के मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद में एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हलका लहरागागा के नजदीकी गांव ढींढसा में रविवार देर रात की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना मूनक के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह ने पुलिस के पास दिए बयान में कहा कि उसका भाई 30 वर्षीय हरदीप सिंह खेत में धान की कटाई करने के बाद घर लौट रहा था। गांव के बस स्टैंड पर मौजूद भविषण सिंह, अमरीक सिंह, अवतार सिंह और लाभ सिंह ने हरदीप सिंह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसने बताया कि झगड़े का कारण गेहूं की फसल के मिलने वाले मुआवजे को लेकर चल रहा था, क्योंकि इन लोगों के गलतफहमी थी कि उन्हें मुआवजा न मिलने का कारण हरदीप सिंह था। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर भविषण सिंह, अमरीक सिंह, अवतार सिंह तथा लाभ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें