फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के संदिग्ध पार्षद के पिता और महिला की मौत

Tue, 25 Oct 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
Dengue - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ काउंसिल के पार्षद सुरेश कुमार बबली सिंगला के पिता प्रेम कुमार सिंगला (84) का सोमवार शाम लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में निधन हो गया। वहीं स्थानीय शास्त्री नगर निवासी महिला मंजू गुप्ता ने भी लुधियाना के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों को ही डेंगू के संदिग्ध मरीज थे। 
विज्ञापन


जिला योजना बोर्ड फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन जोगिंदर पाल सिंगला ने बताया कि उनके चाचा प्रेम कुमार सिंगला दो-तीन दिन से बीमार थे और उनका डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा था। सोमवार शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई। 

वहीं मंजू गुप्ता के पति यशपाल गुप्ता और बेटे शिवम गुप्ता ने बताया कि मंजू गुप्ता को करीब एक सप्ताह पहले बुखार हो गया था। उनका खन्ना के एक निजी अस्पताल से इलाज करवाया जा रहा था। डाक्टरों ने उनके सैल की जांच की थी।
विज्ञापन


हालत में सुधार होता न देख कर वे उन्हें लुधियाना के अपोलो अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने कुछ ही घंटे के इलाज के बाद दम तोड़ दिया। मंडी गोबिंदगढ़ में पहले भी नौ वर्षीय एक बच्चे और महिला की डेंगू व चिकनगुनिया बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें