फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: नशे के इंजेक्शन से युवक की मौत, चार खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
अभय कुमार।धरने मौके सब इंस्पेक्टर रानी कौर को जानकारी देते पार्षद संजीव कुंद्रा, मनोज अग्निहो
विज्ञापन
श्री खडूर साहिब। तरनतारन के मोहल्ला नानकसर के रहने वाले विजय कुमार के 18 साल के बेटे अभय कुमार की नशे का इंजेक्शन से मौत हो गई। युवक को उसी मोहल्ले के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ पंछी ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बहाने से घर से बाहर बुलाया और नशे का इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विजय कुमार ने बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। बुधवार शाम को उसका 18 साल का बेटा अभय कुमार घर पर था तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले मनप्रीत सिंह उर्फ पंछी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभय कुमार को बहाने से घर से बाहर बुलाया। फिर वह उसे गली पूदने वाली में स्थित एक किराए के कमरे में ले गया। जहां अभय कुमार को जबरदस्ती नशे का इंजेक्शन लगा दिया गया। अभय कुमार की मां ने बताया कि जब उसका बेटा रात तक घर नहीं आया तो उन्होंने आसपास के घरों में ढूंढा गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात करीब 10 बजे पता चला कि मनप्रीत सिंह पंछी के किराए के कमरे में एक युवक की लाश पड़ी है। परिवार ने जाकर देखा तो पता चला कि लाश उनके बेटे की थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया लेकिन,परिवार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करता रहा। पुलिस के कार्रवाई न करने पर परिवार ने सिटी थाने की पुलिस के खिलाफ सिविल अस्पताल के सामने धरना दिया गया। इसमें अकाली दल के पार्षद एडवोकेट मनोज कुमार अग्निहोत्री, संजीव कुंद्रा, मनप्रीत सिंह, शरणजीत कौर और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। देर रात सिटी थाने की सबइंस्पेक्टर रानी कौर मौके पर पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद धरना खत्म किया गया। अभय कुमार के पिता विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें