फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के खिलाफ यूथ अकालियों का प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
यूथ अकाली दल के महासचिव कुलविंदर सिंह डेरा जिला मुख्यालय पर केजरीवाल का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर यूथ अकाली दल मालवा जोन-2 के महासचिव कुलविंदर सिंह डेरा के नेतृत्व में यूथ वर्करों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। इससे पहले आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, यूथ अकाली दल मालवा जोन-2 के महासचिव कुलविंदर सिंह डेरा और जिला परिषद् चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जानबूझकर सिखों की धार्मिक भावनाओं को भड़का रही है। यदि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने सिखों से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गलती की माफी न मांगी तो पूरे पंजाब में रोष धरने किए जाएंगे।

इस मौके पर यूथ अकाली दल मालवा जोन-2 के उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह सोनू चीमा, हरभजन सिंह चनारथल चेयरमैन मार्केट कमेटी चनारथल, जतिंदर सिंह चैरी चेयरमैन मार्केट कमेटी अमलोह, मलकीत सिंह मठाड़ू जिला बीसी विंग अध्यक्ष, दविंदर सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति सरहिंद, अजमेर सिंह खालसा बीसी अध्यक्ष बसी पठाना, हरप्रीत सिंह काला, अमरजीत सिंह, पलविंदर सिंह तलवाड़ा, अमलोह नगर काउंसिल अध्यक्ष विक्की मित्तल, परमजीत सिंह डेरा, हरदीप सिंह बालपुर, बलविंदर सिंह डेरा, गगनदीप सिंह सरपंच नरैणगढ़, सतनाम सिंह भैनी, सुरिंदर सिंह हुसैनपुरा, तेजा सिंह पंच, लखविंदर सिंह पंच और कुलदीप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें