फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन का संगरूर में रोष प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में रोष प्रदर्शन करते पंजाब स्टूडेंट यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय सरकारी रणबीर कालेज में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर वीरवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) की अगुवाई में छात्रों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया और डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पीएसयू के जिला उपाध्यक्ष शंकर बदरा ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण छात्रों के लिए शिक्षा का कोई योग्य प्रबंध नहीं है। सरकारी रणबीर कालेज में बीए की सीटों की गिनती आठ सौ है और फार्म जमा करवाने वाले छात्रों की संख्या अधिक है। कालेज प्रशासन आठ सौ सीटें भरने के बाद बाकी को दाखिला नहीं दे रहा, जिससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने मांग की कि पिछले साल की तरह आठ सौ से ग्यारह सौ सीटें की जाएं, रीअपीयर और गैप वाले छात्रों को दाखिला दिया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कालेज प्रशासन ने सीटों में बढ़ोतरी न की तो पीएसयू छात्रों को साथ लेकर जिला स्तरीय रोष धरना लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पीएसयू के नेता जग्गी सिंह, राजविंदर सिंह, भुपिंदर सिंह, हरप्रीत कौर, राजविंदर कौर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें