फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में युवक की पिटाई: लोगों ने हाथ बांधकर की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 08 Jul 2026 07:50 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला

सार

स्थानीय लोगों ने युवक पर चोरी का शक जताते हुए पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
युवक की हाथ बांधकर पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के बड़ी नदी इलाके में चोरी के शक में एक युवक को लोगों ने हाथ बांधकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



 
स्थानीय लोगों का आरोप
बड़ी नदी इलाके के लोगों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से आया था। उसके हाथ में चाकू भी था। वायरल वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि युवक उनके घर में चोरी करने घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और फिर बांधकर उसकी पिटाई की। आरोपी युवक ने बताया कि वह पास की कॉलोनी का रहने वाला है। उसने कहा कि कुछ लुटेरों से बचने के लिए वह घर में घुसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोरों की धरपकड़ के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। इस कारण अब वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए खुद ही चौकस हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें