फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आया, बरस नहीं रहा: पंजाब में पारा 1.3 डिग्री चढ़ा, 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

Wed, 08 Jul 2026 08:26 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग का कहना है कि फाजिल्का और मुक्तसर के कुछ हिस्सों को छोड़कर तीन जुलाई तक मानसून राज्य के अधिकतर इलाकों में पहुंच चुका है। आगामी दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
बरसात - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मानसून अगले दो से तीन दिनों में फाजिल्का और मुक्तसर के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पूरा पंजाब मानसून की चपेट में आ जाएगा। विभाग ने 12 जुलाई तक राज्य में बारिश की अच्छी गतिविधियों का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश सीमित रहने के कारण गर्मी का असर बना रहा और राज्य में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ गया। फरीदकोट में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की तरफ से पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि फाजिल्का और मुक्तसर के कुछ हिस्सों को छोड़कर तीन जुलाई तक मानसून राज्य के अधिकतर इलाकों में पहुंच चुका है। आगामी दिनों में बारिश का दायरा बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें