फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर जत्थेबंदियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 02 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ मजदूर मुलाजिम ट्रेड यूनियन संघर्ष कमेटी के आह्वान पर सोमवार को छह मजदूर जत्थेबंदियों ने इंस्पेक्टरी राज्य को खत्म करने और लेबर कानून को सख्ती से लागू करने के लिए रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने तहसील दफ्तर के सामने सरकार का पुतला फूंक  नायब तहसीलदार गुरमीत सिंह मिचरा को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर लेबर यूनियन रजि. एटक के महासचिव विनोद कुमार, पंजाब ट्रेड यूनियन फेडरेशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम केवल यादव, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष बाल मुकंद मिश्रा, गोबिंदगढ़ स्टील वर्कज यूनियन एटक के अध्यक्ष बाल कृष्ण, इस्पात कर्मचारी दल के चेयरमैन लाल बहादुर और क्रांतिकारी लेबर यूनियन के अनुरोध गुप्ता मौजूद रहे।

इसमें मांग की गई कि इंस्पेक्टरी राज्य खत्म करके मालिकों द्वारा मजदूरों का आर्थिक शोषण बंद किया जाए, लेबर कानून सख्ती से लागू किया जाए, महंगाई के मद्देनजर वेतन 15 हजार महीना किया जाए।
विज्ञापन


ईएसआई अस्पताल में डाक्टरी सहायता में सुधार कर पारिवारिक सदस्यों का इलाज यकीनी बनाया जाए और स्टाफ नर्स की भरती कर उनकी हाजिरी यकीनी बनाई जाए। इस मौके पर दर्शन सिंह तूरां, परमजीत सिंह कोटला अजनेर, बलजीत सिंह, वलैती लाल और गुरचरन सिंह बिट्टू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें