बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज में खेल विभाग पंजाब और स्पोर्ट्स काउंसिल पंजाब की ओर से आयोजित पंजाब राज्य ग्रामीण खेल अंडर-16 (लड़के) की ओवरऑल ट्राफी अमृतसर ने 19 अंकों के साथ जीत ली।
विजेता खिलाड़ियों को युवक सेवाओं खेल और विजिलेंस विभाग के सचिव विवेक प्रताप सिंह ने इनाम बांटे। डीसी कमलदीप सिंह संघा और आईएएस अधिकारी मनसबी कुमार भी विशेष तौर पर शामिल हुए। इन खेलों में पंजाब भर से 2900 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
आखिरी दिन के खेलों में एथलेटिक्स मुकाबलों में फतेहगढ़ साहिब पहले, अमृतसर दूसरे, शहीद भगत सिंह नगर तीसरे और जालंधर चौथे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में मानसा पहले, फरीदकोट दूसरे, गुरदासपुर तीसरे और लुधियाना चौथे स्थान पर रहा।
हॉकी में अमृतसर पहले, रूप नगर दूसरे, लुधियाना तीसरे और फिरोजपुर चौथे स्थान पर रहा। कबड्डी में संगरूर पहले, अमृतसर दूसरे, फतेहगढ़ साहिब तीसरे और गुरदासपुर चौथे, खो-खो में संगरूर पहले, मानसा दूसरे, पटियाला तीसरे और लुधियाना चौथे स्थान पर रहा।
हैंडबॉल में अमृतसर पहले, रूपनगर दूसरे, मोगा तीसरे और बठिंडा चौथे स्थान पर रहा। कुश्ती में फतेहगढ़ साहिब को पहला, अमृतसर को दूसरा, बठिंडा को तीसरा और लुधियाना को चौथा स्थान मिला।
फुटबॉल में जालंधर पहले, मोहाली दूसरे, नवांशहर तीसरे और मानसा चौथे, वालीबॉल में जालंधर पहले, तरनतारन दूसरे, लुधियाना तीसरे और पटियाला चौथे, मुक्केबाजी में संगरूर पहले, पटियाला दूसरे, बठिंडा तीसरे और तरनतारन चौथे स्थान पर रहा।
भारोत्तोलन में लुधियाना पहले, मोहाली दूसरे, नवांशहर तीसरे और बठिंडा चौथे, जूडो में गुरदासपुर पहले, मानसा दूसरे, मोहाली तीसरे और रूपनगर चौथे स्थान पर रहा। पठानकोट के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में पहला स्थान हासिल किया।
इस मौके पर एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर, एसडीएम पूजा स्याल ग्रेवाल, डिप्टी डायरेक्टर रुपिंदर सिंह रवि, सहायक निर्देशक करतार सिंह, जिला खेल अफसर उपकार सिंह विर्क, एईओ रणजीत सिंह और अलग-अलग जिलों के खेल अफसर मौजूद थे। इस मौके पर बलवीर चंद पटियाला ने रंगारंग कार्यक्रम और माता गुजरी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने भंगड़ा पेश किया।