फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। खेड़ी गंडिया पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में मथुरा निवासी पर केस दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज रिपोर्ट में शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी भतीजी की शादी में आरोपी से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

19 अगस्त 2020 को उसकी बेटी के जन्मदिन पर आरोपी उसके घर पर आया। रात करीब 9 बजे रसोई मे अकेला देखकर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा और बाजू पकड़ते हुए दुपट्टा खींचते हुए रिलेशन बनाने की बात करने लगा। इतना ही नही आरोपी ने शिकायतकर्ता की फोटो फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। पुलिस ने मथुरा उत्तर प्रदेश निवासी प्रतीक वर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें