फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में शराब के ठेके को आबकारी विभाग ने कराया बंद

Fri, 01 Jan 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निकटवर्ती कसबा बहादुरगढ़ की सुपर मार्केट में शराब के खुले ठेके को वीरवार को आबकारी विभाग ने बंद करवाकर सारा माल अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद भड़के ठेकेदारों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। वीरवार सुबह ईटीओ चंद्र मेहता और एक्साइज इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता की अगुवाई में विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ का ठेका बंद करवा दिया। एक्साइज विभाग की टीम का कहना था कि ठेका हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने के कारण बंद कराया गया है।

इस दौरान मौके पर मौजूद ठेकेदार नरपत सिंगला और मौदगिल ने कहा कि ठेका जबरदस्ती बगैर किसी लिखित नोटिस बंद करवा कर विभाग के अधिकारी माल भी उठा ले गए हैं। विभाग उनकी दुकानें पक्के तौर पर ही बंद करवा दे और उनकी फीस माफ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटीओ चंद्र मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद ठेका बंद कराया गया है। जब उनसे ठेकों की हाईवे से दूरी पर हाईकोर्ट के और दिशा-निर्देश बारे पूछा गया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें