फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की अदायगी न होने पर भड़के कांग्रेसी, नारेबाजी

Mon, 18 Apr 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
भवानीगढ़ की अनाज मंडी में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवानीगढ़ की अनाज मंडी में गेहूं की अदायगी न होने पर भड़के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व करते पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह सीबिया ने कहा कि भवानीगढ़ की अनाज मंडी में दो सप्ताह से गेहूं की अदायगी नहीं होने के कारण आढ़ती, किसान और मजदूर परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंडियों में अपनी फसल लेकर आ रहे किसानों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। न समय पर खरीद हो रही है और न ही समय पर अदायगी का काम हो रहा है। इसके अलावा मंडियों में लिफ्टिंग की सुस्त रफ्तार भी किसानों तथा आढ़तियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं भरने के लिए आया प्लास्टिक का बारदाना जहां गेहूं के लिए असुरक्षित है, वहीं स्वास्थ्य के लिए भी घातक साबित हो सकता है। इसके अलावा प्लास्टिक बारदाने को उठाने में लेबर को भी परेशानी होती है। उन्होंने इस बारदाने की जांच करने की मांग की। आढ़ती महेश कुमार वर्मा, विपन कुमार, प्रदीप कुमार, समरिंदर बंटी गर्ग, वरिंदर पन्नवां ने कहा कि आढ़तियों ने लाखों अपनी तरफ से मजदूरों को भुगतान कर दिए हैं किंतु सरकार की तरफ से एक पैसा नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें