फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरटीसी पर भी पड़ी मौसम की मार, 23 दिनों में 6.90 करोड़ का नुकसान सवारियां कम मिलने से बसों से होने वाली आय घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। खराब मौसम की मार पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) पर भी पड़ी है। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही घनी धुंध व कोहरे और रह-रहकर बारिश पडने से सवारियां कम मिल रही हैं। जिससे बसों से होने वाली आमदनी में गिरावट होने से पीआरटीसी को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं कारपोरेशन पर इस समय पेंशनरों के करोड़ों रुपये के बकाया खड़े हैं। ऐसे में पीआरटीसी के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

पंजाब में जनवरी महीने की शुरुआत से मौसम के तेवर बिगड़े हैं। कभी लगातार दो-तीन दिन रूक-रूक बारिश पड़ रही है, तो घनी धुंध व कोहरे के कारण जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हुआ पड़ा है। इस खराब मौसम की मार किसानों के साथ-साथ पीआरटीसी पर भी पड़ी है। आंकड़ों के मुताबिक कारपोरेशन को पूरे जनवरी महीने में अब तक छह करोड़ 90 लाख का नुकसान हो गया है। पहले जहां कारपोरेशन की रोजाना की बसों से होने वाली आय एक करोड़ 85 लाख के करीब थी, वहीं अब जनवरी महीने में यह घटकर रोजाना की एक करोड़ 55 लाख के करीब रह गई है।
बसों से होने वाली रोजाना की आय में करीब 30 लाख की गिरावट दर्ज की जा रही है। इस आर्थिक नुकसान के बीच उधर कारपोरेशन पर इस समय अपने पेंशनरों के करीब 18 करोड़ के बकाया खड़े हैं। इनमें ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, मेडिकल व अन्य के बकाया शामिल हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में कारपोरेशन के लिए आर्थिक दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। इस संबंध में अमर उजाला से बात करते हुए पीआरटीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर परनीत शेरगिल ने माना कि मौसम से बसों से होने वाली आय घटी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस रूट पर बेहद कम सवारियां मिल रही हैं, फिलहाल उन रूटों पर बसें न चलाकर डीजल का खर्चा बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को लिखने की बात से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह नुकसान तो कारपोरेशन को ही उठाना पड़ेगा। मौसम की मार में सरकार क्या कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें