फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की विजिलेंस जांच से हड़कंप

Fri, 29 Apr 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम में ट्रीटमेंट प्लांट की जांच करती विजिलेंस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना के तहत सुनाम शहर में करोड़ों रुपये से बन रहे वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने जांच की। पटियाला से आई विजिलेंस टीम ने निर्माण में इस्तेमाल हो रहे मैटीरियल के नमूने भरे। साथ ही प्लांट के टेंडर, समेत अन्य रिकार्ड विजिलेंस टीम साथ ले गए है। इस कार्रवाई से काउंसिल कार्यालय में हड़कंप मच गया
विज्ञापन


शहर के बख्शीवाला रोड पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। इसके निर्माण कार्य पर लगातार उंगलियां उठ रही थीं। विजिलेंस की टीम भी इसके निर्माण में बेहद घटिया सामान प्रयोग होने की एक शिकायत के आधार पर यहां जांच के लिए पहुंची। जांच टीम में शामिल पटियाला विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर रविंदर सिंह व प्रितपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उन्होंने औचक छापामारी करके जांच की है। शिकायत मिली है कि काउंसिल अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य में घटिया सामान प्रयोग हो रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सीमेंट, सरिया, रेता, बजरी आदि के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें