फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान

Mon, 09 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
पानी समस्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
लोगों को पीने का पानी सरकारी नलों से न मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। प्रशासन की ओर से पानी बंद होने की सूचना लोगों को न दिए जाने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। राजपुरा टाउन व शहर में पानी भाखड़ा नहर से लेकर ट्रीटमेंट प्लांट में इकट्ठा करने के बाद वाटर सप्लाई व सीवरेज बोर्ड विभाग लोगों को सप्लाई करता है। पीने के पानी के लिए पहले से बने सभी ट्यूबवेल बंद होने से सिर्फ ट्रीटमेंट प्लांट से ही लोगों को नहरी पानी मिलता है। जब कभी नहर में पानी कम हो जाता है नहर की मरम्मत करने के लिए नहर बंद की जाती है या पानी की सप्लाई के लिए पाइप कहीं से टूट जाता है इससे पानी की सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन


वर्ष में दो तीन बार पानी की सप्लाई किसी न किसी कारण बंद हो जाती हैं और अधिकारी लोगों को सूचित करने में भी परहेज करने लग जाते हैं। तीन दिन से सरकारी नलों से पीने का पानी न मिलने से हाहाकार मचा है। अब तक नगर काउंसिल व सीवरेज बोर्ड ने पानी कब आएगा इसके बारे में सूचना नहीं दी गई। न ही लोगों को टैंकरों से पानी उपलब्ध करवाया गया। नगर काउंसिल के प्रधान प्रवीण छाबड़ा का कहना है कि भाखड़ा नहर से ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली पाइप लाइन किसी कारण बंद हो जाने से पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है। वह मौके पर जाकर मरम्मत का कार्य देखकर आए हैं। सुबह तक पानी की सप्लाई ठीक हो जाने की संभावना है। जहां-जहां से पानी की मांग आ रही है वहां टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है। सीवरेज व वाटर सप्लाई विभाग के एसडीओ सत प्रकाश ने बताया कि भाखड़ा नहर से ट्रीटमेंट प्लांट तक जाने वाली पाइप लाइन में रेत व अन्य गंदगी फंस जाने से सप्लाई में बाधा आई है। मुलाजिम दिन-रात काम पर लगे हुए हैं। उम्मीद है शाम तक समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें