फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत दर्शनों के जरिये लोगों का पैसा बर्बाद कर रहे सीएम : बीबी भट्ठल

Wed, 15 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि बादल परिवार के निजी हितों से प्रदेश की आर्थिक हालत खराब हुई है। बीबी भट्ठल ने प्रसिद्ध समाज सेवी और आंखों के माहिर डॉ. महिंदर पाल शर्मा के बेटे डॉ. आशिम शर्मा (30) की अचानक मौत पर परिवार से दुख सांझा किया।
विज्ञापन


बीबी भट्ठल ने शोक समागम के बाद पत्रकारवार्ता में दावा किया कि कांग्रेस एकजुट है और आगामी 2017 विस चुनाव के लिए कांग्रेस के सभी नेता अपने-अपने ढंग से अकालियों की धक्केशाही से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल संगत दर्शनों के जरिये लोगों का पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बुरी वित्तीय हालत से विशेष आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए था, लेकिन अकाली-भाजपा गठजोड़ में मतभेदों से मोदी सरकार लोगों से भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से किए जा रहे भेदभाव पर अब सीएम बादल क्यों चुप हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान दर्शन सिंह बराड़, सीनियर कांग्रेस नेता डॉ. हरजोत कमल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें