फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: सेहत मंत्री आवास का घेराव कर बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-खाली पदों पर भर्ती व आयु सीमा में छूट देने की मांग, मंत्री के साथ बैठक के भरोसे पर खत्म किया
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बेरोजगार मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने रविवार को सेहत मंत्री के आवास का घेराव करके धरना दिया। इस मौके पर बेरोजगारों ने सेहत विभाग में मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (पुरुष) के पदों पर भर्ती और आयु सीमा में छूट देने की मांग की। बेरोजगारों ने रोष जताया कि वह इन मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन बाबा फरीद यूनिवर्सिटी फरीदकोट की ओर से आयु सीमा में छूट की कोई जानकारी दिए बिना ही 270 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
रविवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ढिलवां के नेतृत्व में बेरोजगार स्थानीय गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास पासी रोड पर बने पार्क में इकट्ठा होने लगे। प्रशासन ने डीएसपी जसवीर सिंह के जरिये उन्हें काफी देर तक पार्क में ही रोके रखा लेकिन पैनल मीटिंग संबंधी कोई ठोस कार्रवाई न होते देख दोपहर को बेरोजगारों ने पासी रोड पर बने सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह के आवास की तरफ रोष मार्च शुरू कर दिया। बेरोजगारों का एक समूह पुलिस की बात अनसुनी कर दूसरी गली से होते हुए सेहत मंत्री के घर के गेट के आगे बैठ गया। उधर बड़ी संख्या में बेरोजगार गली के बाहर सड़क पर धरना लगाकर बैठे रहे। बेरोजगार काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। उनका कहना था कि सेहत मंत्री डॉ. बलवीर सिंह के साथ मीटिंग कराई जाए। पुलिस के बैरिकेड्स को तोड़कर सभी बेरोजगार सेहत मंत्री के घर के गेट पर जाकर बैठ गए जहां लंबे धरने के बाद आखिरकार तहसीलदार के माध्यम से 5 अगस्त को चंडीगढ़ के सिविल सचिवालय में सेहत मंत्री के साथ पैनल मीटिंग करने के लिए पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ढिलवां ने कहा कि जहां सेहत विभाग में आयु सीमा में छूट की मांग है। वहीं शिक्षा विभाग में मास्टर कैडर के सभी विषयों के पद जारी करने, लेक्चरर व सहायक प्रोफेसर के पद जारी करने, आयु सीमा में छूट दिलाने, मास्टर कैडर में लगाई गई 55 प्रतिशत अनिवार्य अंकों की बेतुकी शर्त और आर्ट एंड क्राफ्ट के पदों को भी जारी करवाने के लिए संघर्ष जारी है। इस मौके पर पलविंदर सिंह होशियारपुर, हीरा लाल श्री अमृतसर, मनजिंदर सिंह कुराली, परमजीत सिंह मानसा, गुरप्रीत सिंह बठिंडा, जसवीर सिंह बरनाला, पलविंदर सिंह और करमजीत शर्मा भैणी, गुरप्रीत सिंह पटियाला, बलराज सिंह, सुखराज सिंह दोनों मुक्तसर साहिब, कुलदीप धूरी, रूपिंदर सुनाम, बूटा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें