फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार डीपीई अध्यापकों ने लगाया जाम

विज्ञापन
पटियाला के फव्वारा चौक को जाम करके धरना-प्रदर्शन करते बेरोजगार डीपीई अध्यापक। - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पंजाब बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापक यूनियन ने बुधवार को अपने परिवारों के साथ मोती महल का घेराव करने के लिए कूच किया। पुलिस ने उन्हें फव्वारा चौक पर ही रोक लिया। इसके बाद उन्होंने चौक पर ही जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर सरकार से विज्ञापित पोस्टों में बढ़ोतरी करके ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार अध्यापकों को एडजस्ट करने की मांग की गई। गौरतलब है कि बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों का सीएम सिटी में कई दिन से आंदोलन चल रहा है। पहले इन अध्यापकों ने एफसीआई गोदाम के नजदीक पानी की टंकी पर चढ़कर रोष जताया था।
विज्ञापन

पंजाब बेरोजगार डीपीई अध्यापक यूनियन से प्रदेश प्रधान जगसीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने दो फरवरी 2020 को डीपीई अध्यापकों की 873 पोस्टों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती प्रक्रिया बहुत लंबे समय बाद शुरू होने के कारण पंजाब में बेरोजगार शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की गिनती बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इनमें बहुत सारे बेरोजगार अध्यापक तो भर्ती के लिए तय आयु सीमा भी निकाल चुके हैं। इसके मद्देनजर सरकार से 873 की जगह 1000 और पोस्टों की वृद्धि करते हुए कुल 1873 पदों पर भरती की मांग की गई। तीन जुलाई 2020 को यूनियन ने शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के हलका संगरूर में रोष रैली की थी। इसके बाद वहां के प्रशासन ने यूनियन को लिखित में भरोसा दिलाया था कि उनकी बैठक शिक्षा मंत्री से कराई जाएगी। बाद में प्रशासन अपने वादे से मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें