फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घायल करने के दोष में दो साल कैद

Mon, 30 Sep 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में  पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को चोटें मारकर घायल करने के दोषी युवक को जिला एवं सेशन जज राजशेखर अत्री की कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन

युवक पर 2500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया, जिसे अदा न करने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

जिला पटियाला के गांव चौरासों के रहने वाले बिंदर सिंह उर्फ काली बिल्ली के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति चनन सिंह के बयान पर सदर थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


उस पर पुरानी रंजिश के चलते चनन सिंह के सिर में राड मारकर घायल करने का आरोप था।

आरोपी बिंदर सिंह के खिलाफ चोटें मारकर घायल करने की धारा 325 आईपीसी लगाई गई थी।

इस केस में सुनवाई के बाद सोमवार को अदालत ने आरोपी बिंदर सिंह को दो साल की कैद की सजा सुनाई।

साथ ही दोषी पर 2500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। जिसके अदा न करने पर तीन महीनों की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें