फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा के 22 अध्यापकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार

Sat, 05 Oct 2013 11:24 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के श्री गुरु तेग बहादुर हाल में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले राज्य के 22 अध्यापकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 इस मौके पर मुख्य मेहमान शिक्षा एवं भाषा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने अध्यापकों को आह्वान किया कि वह देश के भविष्य का निर्माण करने की अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं और अध्यापन कार्य प्रति समर्पण भावना से काम करने को तरजीह दें।
मलूका ने कहा कि उन्होंने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से एक महीने के अंदर रिपोर्ट मांगी है। जिससे सारे स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर किया जा सके। जिस प्रकार स्कूलों के अध्यापकों का सम्मान किया जाता है, उसी तरह से कालेजों के अध्यापकों का भी सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि संगरूर की एक निजी संस्था ने भी अगले साल से राज्य के 15 शिक्षकों को एक-एक लाख रुपये का सम्मान देने का फैसला किया है।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एडिड स्कूलों के अध्यापकों का मसला निपटाने में कुछ तकनीकी अड़चनेें हैं, जिन पर विचार किया जा रहा है। जिला परिषद अधीन स्कूलों के बच्चों को वजीफे भी जल्द दिला दिए जाएंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने सम्मान पाने वाले अध्यापकों को बधाई दी। मलूका ने पटियाला जिले के स्कूलों में सात अक्तूबर की छुट्टी का ऐलान भी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गुरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें