फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पटियाला में किसान और अबोहर में नौजवान ने लगाई फांसी, कर्ज से परेशान थे दोनों

Fri, 08 Dec 2023 01:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/अबोहर (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला जिले में 60 वर्षीय किसान और अबोहर में एक नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों युवक कर्ज से परेशान थे। पटियाला में जान देने वाले किसान का मानसून सीजन में बाढ़ की वजह से भारी नुकसान हो गया था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला जिले के गांव धर्महेड़ी में किसान ने आर्थिक तंगी की वजह से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान (60) बलबीर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बलबीर सिंह के पास करीब ढाई एकड़ जमीन थी। इसी साल जुलाई में आई बाढ़ के दौरान उसकी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। उसके दुधारू पशु भी बाढ़ के पानी में बह गए थे। किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। इस कारण वह पिछले कुछ समय से काफी परेशान था। कई लोगों से पैसे भी उधार ले रखे थे, वह लोग भी उधारी मांग रहे थे।

कर्ज से परेशान युवक ने दी जान

उधर, अबोहर जिले के गांव दानेवाला सतकोसी निवासी चानन नामक एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घर में इस दौरान कोई नहीं था। मृतक युवक ने अपनी बहनों की शादी पर कर्ज लिया था। कर्ज अदा नहीं कर पाने की वजह से परेशान था। 

चानन दिहाड़ी मजदूरी करता था। भाई गगनदीप ने बताया कि उसकी पांच बहनें हैं, जिनकी शादी के बाद से परिवार पर काफी कर्ज चढ़ गया। इस वजह से भाई चानन मानसिक रूप से परेशान रहता था। गगनदीप ने बताया कि बुधवार को उसके माता-पिता राजस्थान नरमा चुगने गए थे। इस दौरान शाम को चानन ने घर में फंदा लगा लिया। जब उसकी भाभी घर आई तो भाई लटका मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें