फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्राला भाखड़ा नहर में गिरा, क्लीनर डूबा

Tue, 28 Jun 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
राजपुरा की भाखड़ा नहर में रेलिंग तोड़कर गिरा ट्राला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार देर रात लगभग डेढ़ बजे राजपुरा-पटियाला रोड पर गांव गंडाखेड़ी के पास नरवाणा भाखड़ा नहर के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक बिजली के खंभों से लदा ट्राला नहर में गिर गया। ड्राइवर किसी तरह ट्राले पर चढ़ते हुए नहर से बाहर निकल आया लेकिन क्लीनर ट्राले सहित नहर में डूब गया।
विज्ञापन


मानसा निवासी ट्राला ड्राइवर अमित कुमार व क्लीनर नरेश कुमार डेराबस्सी से ट्राले में बिजली के 80 खंभे लादकर मुक्तसर सप्लाई देने के लिए राजपुरा पटियाला रोड से जा रहे थे। जब ट्राला राजपुरा के नजदीक गंडाखेड़ी के पास भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर का पुल पार करने लगा तो ट्राले का संतुलन बिगड़ गया और ट्राला रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। ड्राइवर किसी तरह नहर से बाहर निकल आया लेकिन क्लीनर नरेश कुमार ट्राले सहित नहर में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक थाना गंडाखेड़ी पुलिस क्रेन से ट्राले को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें